UTTARAKHAND: 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के नहीं होंगे तबादले, जानिए क्या है वजह - Uttarakhand Highlights

UTTARAKHAND: 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के नहीं होंगे तबादले, जानिए क्या है वजह

Rain Water Harvesting

एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए तबादला सीजन में 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के शुरुआती दिनों में तबादले नहीं होंगे। गृह मंत्रालय ने जहां जनगणना के दोनों चरणों के दौरान तबादले न करने का अनुरोध किया है तो वहीं अप्रैल में ही चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भी शुरू होगा।
प्रदेश में जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में 25 अप्रैल से 24 मई के बीच मकान सूचीकरण होगा। इसके लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में सितंबर में जनगणना कराने के बाद अगले साल फरवरी में जनगणना शुरू होगी। इस पूरी प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्टेट लेवल इंपावर्ड कमेटी की बैठक में गृह मंत्रालय का यह अनुरोध जनगणना निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव ने रख दिया है। लिहाजा, इन सभी कर्मचारियों का तबादला अप्रैल में नहीं होगा।
चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में 11,700 बीएलओ समेत 12 हजार से अधिक अधिकारी, कर्मचारी लगेंगे। इसके लिए आयोग ने अप्रैल माह तय कर दिया है। तिथियों की घोषणा बाकी है। एसआईआर की प्रक्रिया करीब एक माह तक चलेगी। इस दौरान इसमें लगे कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *