rudraprayag: मां चंडिका महाबन्याथ में सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, नए तहसील भवन निर्माण की घोषणा भी की

रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि विकासखंड के वीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ दिवारा यात्रा में सीएम पुष्कर धामी ने शिरकत की. जहां उन्होंने मां चंडिका मंदिर पहुंचकर महायज्ञ में भाग लिया और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना की. इस दौरान सीएम धामी ने मां चंडिका मंदिर प्रांगण एवं मंदिर समूह का पुरातत्व विभाग के माध्यम से पुनर्निर्माण कराए जाने और बसुकेदार तहसील में नए तहसील भवन निर्माण की घोषणा की.

RAIN WATER HARVESTING HD

इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर धामी ने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएँ की. जिनमें मां चंडिका मंदिर प्रांगण एवं मंदिर समूह का पुरातत्व विभाग के माध्यम से पुनर्निर्माण कराया जाएगा. तहसील बसुकेदार में नवीन तहसील भवन का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा लाटा बाबा विद्यालय को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने के प्रस्ताव पर परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन भी दिया.

सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी आध्यात्मिक ऊर्जा, लोक आस्था और समृद्ध परंपराओं से है और हमारी सरकार इन धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है. प्रदेश को अध्यात्म की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के तहत गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल सिटी विकसित की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *