angel chakma murder: पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी

देहरादून : एंजेल चकमा हत्याकांड में पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे पहले ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर मामले की जांच पड़ताल की गई। कारण कि मुख्य आरोपी नेपाल का रहने वाला है और फरार चल रहा है। अब पुलिस की ओर से रेड कार्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी है।

बता दें कि नौ दिसंबर 2025 को सेलाकुई क्षेत्र की एक शराब की दुकान के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान त्रिपुरा निवासी छात्र एंजेल चकमा गंभीर रूप से घायल हो गया था। एंजेल के भाई माइकल ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों की ओर से गंभीर चोट लगने की पुष्टि होने के बाद 14 दिसंबर को पुलिस ने हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की थी। सीसीटीवी फुटेज से इस घटना में छह लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा था जबकि मुख्य हमलावर यज्ञ राज अभी तक फरार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर आरोपी यज्ञ राज की सभी गतिविधियों और ठिकानों की छानबीन की गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपी के बेहद नजदीक है। यही कारण है कि पुलिस जल्द ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी कर रही है। इसकी कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *