dehradun: हिमालयन विवि जौलीग्रांट का आठवां दीक्षांत समारोह…जेपी नड्डा और सीएम धामी हुए शामिल

हिमालयन विवि जौलीग्रांट के आठवें दीक्षांत समारोह का केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे. दीक्षांत समारोह में 1001 विद्यार्थियों और शोधार्थियों को डिग्री दी गई. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मेडिकल छात्रों को डिग्री प्रदान करने के साथ ही मेधावी छात्रों को मेडल से पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सशक्त और जन-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना आज असंख्य परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनकर उनके जीवन में विश्वास और संबल का संचार कर रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार उत्तराखंड को एक आदर्श, विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में निरंतर, समर्पित एवं अहर्निश भाव से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा केदार की पावन धरा से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उनके इन प्रेरणादायी शब्दों को साकार करने हेतु हम सतत प्रयासरत हैं। प्रत्येक क्षेत्र में सुनियोजित योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र, संतुलित और सतत विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

RAIN WATER HARVESTING HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *