IND vs PAK:रविवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए होगा धमाकेदार, आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें

भारत और पाकिस्तान की टीमें पांच महीने बाद एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी। 15 फरवरी को एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली हैं। तो दूसरी तरफ, इसी दिन भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें भी आमने-सामने होने वाली हैं। यह टी20 विश्व कप का सबसे चर्चित मुकाबला होगा, जिसे देखने के लिए दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। पाकिस्तान ने मैच के बहिष्कार के अपने फैसले पर यू-टर्न लेकर प्रेमादासा स्टेडियम पर यह मैच खेलने का फैसला लिया। वैसे तो विश्व कप में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है, लेकिन टी20 में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

RAIN WATER HARVESTING HD

इस वैश्विक टूर्नामेंट में जब भी इन दोनों टीमों का मुकाबला हुआ है तो पारा काफी चढ़ा रहता है। इस बार में कुछ ऐसा ही नजारा देखने की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच जब मुकाबला होता है तो मैदान पर तापमान बढ़ जाता है। दोनों टीमों के खिलाड़ी भी अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। वैसे तमाम समीकरणों, टीम संयोजन और कौशल से इतर यह मुकाबला जज्बात पर काबू पाने का है और बाहरी तथा भीतरी दबाव झेलने वाली टीम की विजयी रहेगी।
टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक आठ बार मुकाबले खेले जा चुके हैं। सात बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वनडे और टी20 दोनों विश्व कप मिलाकर भारतीय टीम सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारी है। यह मैच 2021 टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *