देहरादून: धामी सरकार ने 13 फरवरी को बड़े स्तर पर राज्य में पुलिस अधिकारियों को तबादले किए है. 16 दिनों के अंदर पांच हत्याओं के बाद देहरादून के एसएसपी को भी बदल दिया गया है. आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया कप्तान यानी एसएसपी बनाया है. वहीं देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की नई जिम्मेदारी है. प्रमेंद्र सिंह डोभाल फिलहाल हरिद्वार के एसएसपी है. अब उनकी जगह नवनीत भुल्लर हरिद्वार के एसएसपी होगे. नवनीत भुल्लर एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी देख रहे थे.
इनके अलावा एक और बड़ा बदलाव हुआ है. उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा को हटा दिया गया है. एसएसपी मणिकांत मिश्रा तो अब पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी है. मणिकांत मिश्रा की जगह अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है. अजय गणपति कुम्भार फिलहाल चंपावत के एसपी है. उनकी जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया है. रेखा यादव वर्तमान में पिथौरागढ़ की एसपी थी. रेखा यादव की जगह अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ को एसपी बनाया गया है.