PMO: प्रधानमंत्री ऑफिस शिफ्ट…प्रधानमंत्री मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन, इसी परिसर में अब PMO, NSCS और सचिवालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया. आज से पीएम मोदी नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होने जा रहे हैं. पीएम मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के नाम का अनावरण किया. इस परिसर में ही अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय शिफ्ट हो गए हैं. 2014 से मोदी सरकार ने लगातार कदम उठाए हैं ताकि भारत के औपनिवेशिक अतीत के प्रतीकों से हटकर आधुनिक, भारतीय नागरिकों की जनभावना के अनुसार शासन व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा सके.

बता दें कि दशकों तक केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण कार्यालय और मंत्रालय सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर स्थित जर्जर और बिखरे हुए भवनों से संचालित होते रहे. इस बिखराव के कारण कामकाज में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. आपस में संयोजन की कमी, बढ़ती रखरखाव लागत और कर्मचारियों के लिए जरूर वर्क एन्वायरमेंट नहीं मिल पा रहा था. नए कैंपस में इन समस्याओं का समाधान करते हुए प्रशासनिक कार्यों को आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक सुविधाओं से लैस एक जगह-एक साथ और एक कैंपस में शामिल कर लिया है.

सरकार ने साउथ ब्लॉक को सेवा तीर्थ. सेंट्रल सचिवालय को कर्तव्य भवन, राजपथ को कर्तव्य पथ, रेस कोर्स रोड को लोक कल्याण मार्ग और राज भवन/राज निवास को लोक भवन/लोक निवास में तब्दील किया है. सेवा तीर्थ’ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय को एक ही परिसर में स्थान दिया गया है, जो पहले अलग-अलग स्थानों पर संचालित होते थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *