HALDWANI: घास लेने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, 3 किमी दूर मिला शव, दो महिलाओं की बाल-बाल बची जान

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर रेंज स्थित लामाचौड़ में जंगल किनारे घास काट रही एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया. फिर उसे जंगल में खींच ले गया. घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन समेत वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग कर करीब तीन घंटे बाद महिला का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर की दूरी पर जंगल से बरामद किया. वहीं, महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

RAIN WATER HARVESTING HD

रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के जंगल में घास लेने गई महिला गंगा देवी पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, इस दौरान महिला के साथ घास लेने गई उसकी बहू और अन्य महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाघ महिला को घसीट कर अपने साथ तीन किलोमीटर दूर जंगल ले गया.

सूचना पर पुलिस प्रशासन, वन विभाग समेत स्थानीय लोगों ने जंगल में महिला को तलाश करने के लिए कॉम्बिंग अभियान चलाया. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम को महिला का क्षत विक्षत शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बीच जंगल में मिला.बाघ का निवाला बनी महिला का नाम गंगा देवी था, जो अपनी बहू और एक अन्य महिला के साथ घास लेने के लिए जंगल किनारे गई हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *