DAC: वायु सेना और नौसेना की बढ़ेगी ताकत…114 नए राफेल जेट और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी

देश की सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी ने एक ऐतिहासिक खरीद को मंजूरी दी है। । रक्षा मंत्रालय के द्वारा रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने 114 नए राफेल जेट और 6 P-8I समुद्री विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह कदम भारतीय वायुसेना और नौसेना की ताकत को और बढ़ाने की दिशा में अहम साबित होगा।

RAIN WATER HARVESTING HD

यह प्रस्ताव लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की लागत का है। जिसमें 114 राफेल जेट की खरीद से भारतीय वायुसेना की क्षमता में जबरदस्त इजाफा होगा। राफेल विमानों को भारतीय वायुसेना में पहले से ही तैनात किया जा चुका है और उनके प्रदर्शन को लेकर भारतीय सेना में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यह विमान अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हैं और युद्ध की स्थिति में काफी प्रभावी साबित होते हैं।

इसके साथ ही 6 P-8I समुद्री विमान की खरीदारी पर मंजूरी दी गई है, जो भारतीय नौसेना के लिए समुद्री सुरक्षा को बेहतर बनाएंगे। यह विमान समुद्री निगरानी और शिकार ऑपरेशंस के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं। P-8I विमान भारतीय नौसेना की क्षमता को और बढ़ाएंगे और समुद्री सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *