DEHRADUN: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को लेकर बैठक, सीएम ने दिए परियोजनाओं पर तेज गति से कार्य करने के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना एवं टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं पर तेज गति से कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और रेल विकास निगम समन्वय के साथ कार्य करें. साथ ही सीएम ने कहा कि इस परियोजना पर एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बागेश्वर तक प्रस्तावित रेल लाइन से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके इसके लिए इससे अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्र को जोड़ने की कार्ययोजना पर भी विचार किया जाए.

RAIN WATER HARVESTING HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *