देहरादून: उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक, सीएम ने अधिकारियों को योजनाओं में जरूरी सुधार के दिए निर्देश

देहरादून: सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक की. बैठक में अधिकारियों को राज्य के दोनों मंडलों में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन के निर्माण एवं प्रस्तावित भवनों में बैंकट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए DPR शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने OBC बाहुल्य क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा OBC वर्ग के उत्थान हेतु शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

RAIN WATER HARVESTING HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *