KUMBH MELA 2027: तैयारियों को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, अक्टूबर तक तैयारियां पूरा करने के दिए निर्देश

देहरादून: कुंभ मेला-2027 को लेकर सरकार ने अभी से कमर कस ली है, इसी क्रम में सोमवार को सचिवालय में कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही सभी घाटों के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए

बैठक में मुख्यमंत्री ने PWD को अगले 24 घंटे के अंदर कुंभ मेले के लिए टेक्निकल पद के अधिकारियों की नियुक्ति और कुंभ क्षेत्र में स्थित सभी घाटों के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण के लिए निर्देश दिए. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हर की पैड़ी के साथ ही अन्य सभी घाटों में भी स्नान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मेला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कुंभ क्षेत्र में बने सभी पुलों का ऑडिट करने, मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए विस्तृत कार्ययोजना, स्वछता, पेयजल व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों व जल पुलिस की तैनाती, सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन, सीसीटीवी एवं अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कुंभ मेला क्षेत्र में अखाड़ों को भूमि आवंटन तय समय में पूर्ण किया जाए तथा इसकी मॉनिटरिंग खुद मेलाधिकारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *