MODI: मलेशिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिन की यात्रा पर गए हैं। पीएम मोदी ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में दुनिया में बढ़ती भारत की ताकत बताते हुए कहा, ‘हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक दशक में भारत में बहुत बड़ा बदलाव आया है। कभी हम 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे, अब हम टॉप तीन में शामिल होने वाले हैं। हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था भी हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा, ‘हम एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाते हैं। जब प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने चंद्रयान-2 की सफलता पर अपनी शुभकामनाएं दीं, तो मुझे बहुत अच्छा लगा। भारत की सफलता मलेशिया की सफलता है। यह एशिया की सफलता है। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने वादा किया था और मैं आ गया। ये 2026 में मेरा पहला विदेश दौरा है।’ पीएम ने मलेशियाई प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट पर किए स्वागत के बारे में कहा, ‘उन्होंने अपनी कार ही नहीं, बल्कि अपनी सीट भी साझा की। हमारी ताकत विविधता में एकता की हमारी समझ में है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने वादा किया था और मैं आ गया। ये 2026 में मेरा पहला विदेश दौरा है।’ पीएम ने मलेशियाई प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट पर किए स्वागत के बारे में कहा, ‘उन्होंने अपनी कार ही नहीं, बल्कि अपनी सीट भी साझा की। हमारी ताकत विविधता में एकता की हमारी समझ में है।’पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में लोगों को संबोधित करते हुए बताया, ‘मुझे आप सभी के साथ यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत का UPI जल्द ही मलेशिया में आने वाला है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *