DEHRADUN: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बजट में उत्तराखंड को क्या मिला इसपर दी जानकारी

 

देहरादून दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बजट 2026 को लेकर जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बजट के विजन को विस्तार से समझाया. साथ ही केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बजट में उत्तराखंड के लिए क्या खास रहा, इस पर जानकारी दी.बजट पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा आज हमारी GDP दोगुनी हो चुकी है. 2014 में हमारी GDP 2 ट्रिलियन थी. ये आज बढ़कर डबल 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो गई है. उन्होंने कहा हम अभी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी वाला देश हैं. दुनिया भर की इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड की मानें तो हम अगले साल 2027 से पहले दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनोमी बनने जा रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा ये कोई सामान्य बजट नहीं है, ये बजट देश को चौथे से तीसरे स्थान पर शिफ्ट करने वाला बजट है. उन्होंने कहा ये बजट 2047 में भारत को विकसित देश में शामिल करने वाला बजट है. उन्होंने कहा 2014 की तुलना करें तो कैपिटल एक्सपेंडिचर में 433 फीसदी का उछाल है. उन्होंने कहा कैपिटल एक्सपेंडिचर केवल केंद्रीय बजट में नहीं था बल्कि फाइनेंस कमीशन के थ्रू राज्यों में जाता है. उसमें भी साढ़े चार लाख करोड़ कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए रखा गया है. उन्होंने कहा कि यही नहीं प्राइवेट सेक्टर यूनिट्स (PSU) इसके अंतर्गत आने वाली OMC (oil marketing company) का कैपिटल बजट 1 लाख 20 हज़ार करोड़ है. इसके अलावा कोल मंत्रालय का भी 30 हज़ार करोड़ है. इस तरह से सभी को मिला लें तो पता लगता है की कितना बड़ा कैपिटल एक्सपेंडिचर देश में हो रहा है.
उन्होंने कहा बजट बनाने में इकोनॉमिक ग्रोथ को पहली प्राथमिकता में रखा गया है. दूसरी प्राथमिकता इन्फ्लेशन रेट कम रखने की है. देश की ग्रोथ रेट पिछले एक तिमाही में 8.2 फीसदी थी. वहीं इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने हमारी ग्रोथ रेट को 6.6 से 7.3 % आंका. इस तरह से देश का इंफ्लेशन रेट कम हुआ है.यह 4.4 से 4.3 तक आया है. इस तरह से यह बजट केवल ग्रोथ का नहीं बल्कि केपेक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के अलावा नारी शक्ति, महिला सशक्तिकरण, वुमेन सेंटर डेवलपमेंट से देश वुमेन लेड डेवलपमेंट की तरफ़ आगे बढ़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *