HARIDWAR: ‘गुरुदेव समाधि मंदिर – मूर्ति स्थापना समारोह’, राजनाथ सिंह, सीएम धामी, सीएम योगी हुए शामिल… समाधि मंदिर का किया लोकार्पण

हरिद्वार में भारत माता मंदिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की. इस दौरान स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने के साथ ही उनके समाधि मंदिर का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि महाराज ने भारत माता मंदिर की स्थापना कर सनातन चेतना को राष्ट्रभाव से जोड़ा और आध्यात्मिकता को राष्ट्रीय एकता का आधार बनाया। उनका जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और मानव कल्याण के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक रहा है। आज उनके द्वारा प्रज्वलित सनातन चेतना की वही ज्योति संपूर्ण विश्व में सनातन की पताका के रूप में लहरा रही है जो भारत की सांस्कृतिक शक्ति और आध्यात्मिक विरासत का उद्घोष करती है।

RAIN WATER HARVESTING HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *