pauri: उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं सीएम योगी, कल अपने गांव पंचूर आ सकते हैं योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 6 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर आ सकते हैं. संभावना है कि योगी आदित्यनाथ क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री योगी के आगमन की सूचना पर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है. स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

RAIN WATER HARVESTING HD

यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्र में हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं. जबकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने बैठकें शुरू कर दी हैं. स्थानीय लोगों में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. क्योंकि, वर्षों बाद वह अपने छात्र जीवन से जुड़े संस्थानों में पहुंचेंगे.

पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर एसडीएम चतर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र में कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है. सुरक्षा को लेकर भी पूरे इंतजाम किए गए हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *