dehradun: बजट 2026–27 के प्रमुख बिंदुओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, राज्य में ग्रीन इकोनॉमी को मिलेगी नई गति- धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आम बजट 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में केंद्रीय बजट से 40 हजार करोड़ के काम शुरू होंगे। सीएम ने कहा कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास होगा।सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से खास लगाव है। इसलिए बजट में राज्य के हितों का ध्यान रखा गया है। सीएम ने केंद्रीय बजट को लेकर भी कहा कि बजट उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए संतुलित और क्षेत्रीय विकास की बड़ी संभावनाएं लेकर आया है।
उन्होंने कहा कि बजट, प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। वहीं सीएम ने बताया कि 16वें वित्त आयोग से 1800 करोड़ अधिक मिलेंगे। पर्वतीय ट्रैकिंग ट्रेल्स से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गाइड्स का कौशल विकास होगा। साथ ही बादाम, अखरोट का प्रोत्साहन किया जाएगा। स्थानीय उद्योगों को पुनर्जीवित करने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बजट भारत के भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि आयुष एम्स के लिए केंद्र से निवेदन किया जाएगा।
उन्होने कहा कि बजट उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। पर्यटन, आयुष, फार्मा, हथकरघा, खादी एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही, ग्रीन एनर्जी पर विशेष फोकस से राज्य में ग्रीन इकोनॉमी को नई गति मिलेगी।

RAIN WATER HARVESTING HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *