WEATHER UPDATE : पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी की संभावना…उत्तराखंड, J&K और हिमाचल और में हो सकती है बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26-28 जनवरी के दौरान हिमाचल, उत्तराखंड, और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 26 से 28 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की वर्षा और 27 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने यह भी बताया है कि अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, उसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन बाद में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद तापमान और भी गिर सकता है, जिससे इन क्षेत्रों में सर्दी का असर बढ़ेगा।
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में तेज गिरावट देखी जा रही है। खासकर जम्मू कश्मीर में श्रीनगर का तापमान शून्य से 1.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है। भारी बर्फबारी के चलते कई हाईवे बंद हो गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। साथ ही, पंजाब और अन्य आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली में ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के कारण दिल्ली और एनसीआर में ठिठुरन और गलन बढ़ने लगी है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है, और 27 जनवरी से पहले दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

RAIN WATER HARVESTING HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *