Pithoragarh: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या…खुद थाने आकर किया जुर्म कबूल

पिथौरागढ़ में एक मामूली से विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद ही थाने पहुंच गया. और पुलिस के सामने जाकर आत्मसमर्पण किया. ये वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम राजेश राम है, जो मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के ही मूनाकोट ब्लॉक के कानड़ी गांव का रहने वाला है. राजेश राम का परिवार पिथौरागढ़ नगर के जाखनी में किराए के मकान में रह रहता है, लेकिन वो महाराष्ट्र में नौकरी करता है.
पुलिस ने बताया कि राजेश राम एक हफ्ते पहले ही महाराष्ट्र से घर लौटा है. शनिवार तड़के राजेश राम का किसी बात पर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया. बातों-बातों में विवाद इनता बढ़ गया है कि राजेश राम ने गुस्से में आकर सुबह करीब साढ़े चार बजे चाकू से पत्नी नीलम पर हमला कर दिया. इस हमले में नीलम की मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी की हत्या करने के बाद राजेश राम खुद ही पुलिस के पास पहुंचा और उन्हें पूरा मामला बताया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. शव का पंचायतनामा भर लिया गया है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है.

RAIN WATER HARVESTING HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *