इस दिन खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी पर कपाट खोलने की तिथि घोषित

बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि आज वसंत पंचमी के पावन मौके पर घोषित कर दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को शुभ लग्नानुसार भक्तजनों के लिए खोल दिए जाएंगे। बता दें कि भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट बीते 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। यह वार्षिक चार धाम यात्रा के समापन का प्रतीक है। उसके बाद से बद्री विशाल की शीतकालीन गद्दी स्थल पांडुकेश्वर में पूजा अर्चना चल रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज वसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। गुरुवार को डिम्मर से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा के साथ ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को पुजारी गाडू घड़ा लेकर नरेंद्रनगर राज दरबार पहुंचे। यही से भगवान बदरीविशाल धाम कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की गई।

RAIN WATER HARVESTING HD

वसंत पंचमी पर आज नरेंद्र नगर में महाराजा मनुजेंद्र शाह पंचांग पूजा के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने, भगवान के महाभिषेक में प्रयुक्त होने वाले लिए तिलों के तेल को पिरोने और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि घोषित की। बता दें कि गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन तय होगी। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *