DEHRADUN: सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना होगी शुरू, अगले महीने से मिलेगा योजना का लाभ

देहरादून: राज्य में पहली बार सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू होगी। योजना के तहत अब तक 11 जिलों की लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इनमें 34,852 इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राएं और 6021 जन्म लेने वाली बालिकाएं शामिल हैं। पहली बार शुरू हो रही मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 504 पात्र महिलाओं की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में हुई विभागीय बैठक में कहा कि योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।

RAIN WATER HARVESTING HD

विभागीय मंत्री ने बैठक में नंदा गौरा योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा, योजना के तहत अब तक 11 जिलों की लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इनमें 34852 इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राएं और 6021 जन्म लेने वाली बालिकाएं शामिल हैं। इन सभी को धनराशि वितरित करने के लिए फरवरी प्रथम सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्त होने पर एक अप्रैल से एक लाख रुपये मिलेंगे। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा, इस धनराशि को अगले वित्तीय वर्ष से और बढ़ाए जाने की तैयारी है। साथ ही प्रदेश सरकार वृद्ध महिलाओं के लिए एक अन्य योजना लाने जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक प्रदेश की वृद्ध महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से नई योजना तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *