दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की. जहां सीएम धामी ने उन्हे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई. नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सीएम धामी ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा.
बता दें कि नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया. इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां लोगों को लगता होगा कि मोदीजी इतनी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। हेड ऑफ द गवर्नमेंट बन गए हैं। इन सबसे बड़ी चीज है कि मैं BJP का कार्यकर्ता हूं. लेकिन मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं. अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे.’