HARIDWAR: शांतिकुंज शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ…सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने की शिरकत

हरिद्वार: हरिद्वार स्थित शांतिकुंज में अखंड ज्योति एवं माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। शांतिकुंज परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा, वैदिक मंत्रोच्चार और देश-विदेश से आए साधकों की उपस्थिति से भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक रूप से स्वयं को फिर से गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय गुलामी की मानसिकता से जकड़ा भारत अब अपने सांस्कृतिक मूल्यों, आध्यात्मिक विरासत और सनातन परंपराओं पर गर्व महसूस कर रहा है। शांतिकुंज जैसे आध्यात्मिक केंद्र इस सांस्कृतिक पुनर्जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

https://uttarakhandhighlights.com/2026/01/17/uttarakhand-stratup-me-number-one/

सीएम धामी ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहा है। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रसमेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *