Ankita Bhandari CASE : सुरेश राठौर हुए कोर्ट में पेश, पुलिस ने लिए वॉयस सैंपल

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवादित दावों की आडियो क्लिप को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर भी अपने वॉयस सैंपल देने के लिए कोर्ट में पेश हुए। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की मौजूदगी में आवाज के नमूने सुरक्षित किए। जांच के लिए इन नमूनों को केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला चंडीगढ़ भेजा जाएगा। एसआइटी ने अब अन्य पहलुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है।

RAIN WATER HARVESTING HD

अंकित भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवादित दावों की आडियो क्लिप को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार व देहरादून में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिनकी जांच एसपी सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह की अगुवाई वाली एसआइटी कर रही है।

एसआइटी की पूछताछ के दौरान उर्मिला सनावर ने अपना मोबाइल फोन कोर्ट में जमा करने की बात कही थी। इसके अलावा आडियो क्लिप में सुनाई दे रही आवाज सुरेश और उर्मिला सनावर की ही है, वैज्ञानिक तरीके से यह पुष्ट करने के लिए एसआइटी ने दोनों की आवाज के नमूनों की जांच कराने का फैसला भी लिया। शुक्रवार को उर्मिला सनावर ने कोर्ट में पेश होकर अपना मोबाइल जमा कराया था और आवाज के नमूने भी दिए थे। जबकि सुरेश राठौर ने बीमार होने का हवाला देते हुए एक दिन का समय मांगा था। शनिवार को सुरेश राठौर भी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम रोहित जोशी की अदालत में पेश हुए। विवेचक निरीक्षक आरके सकलानी और योगेश दत्त के नेतृत्व में फारेंसिक टीम ने सुरेश राठौर की आवाज के नमूने सुरक्षित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *