PM MODI: मालदा में में गरजे मोदी..बोले बदलाव की है जरूरत, लोगों को चाहिए बीजेपी की सरकार

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा में रैली को संबोधित किया. जहां पीएम मोदी ने कहा कि यहां बदलाव की जरूरत है, लोगों को प्रदेश में बीजेपी की सरकार चाहिए. मोदी ने कहा- मैं प्रदेश के लोगों की वास्तविक बदलाव की तीव्र इच्छा को महसूस कर सकता हूं. पश्चिम बंगाल का विकास तभी होगा जब तृणमूल कांग्रेस सरकार पराजित होगी और भाजपा सत्ता में आएगी.

RAIN WATER HARVESTING HD

उन्होंने कहा, बीजेपी ने पूर्वी भारतीय राज्यों को नफरत की राजनीति से मुक्त कराया. भारत की जनता, विशेषकर जेनरेशन जेड ने बीजेपी के विकास मॉडल पर भरोसा जताया है. पश्चिम बंगाल के विकास में मालदा जिले की महत्वपूर्ण भूमिका है. पश्चिम बंगाल भाजपा शासित राज्यों से घिरा हुआ है, जिनका सुशासन का अच्छा रिकॉर्ड है. बिहार में राजग की जीत के बाद, अब पश्चिम बंगाल की बारी है. बदलाव की जरूरत है, भाजपा सरकार चाहिए.
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 3,250 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत की. प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के बीच ‘कनेक्टिविटी’ को मजबूत बनाने और विकास को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को यहां 3,250 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *