DEHRADUN: पैरा एथलीट डॉ. दीपा मलिक से सीएम की भेंट, प्रदेश में बनेगी पैरा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर प्रतिष्ठित पैरा एथलीट एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. दीपा मलिक से भेंट की। इस अवसर पर सीएम ने उनके साथ प्रदेश में पैरा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान दीपा मलिक ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पैरा खिलाडिय़ों की अपार प्रतिभाएं मौजूद हैं, लेकिन उन्हें अभी भी बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाओं और समर्पित मंच की आवश्यकता है।

RAIN WATER HARVESTING HD

उत्तराखंड सरकार पैरा खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण पहल कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री दीपा मलिक के प्रस्ताव पर राज्य में पैरा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य पैरा एथलीटों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और एक समर्पित मंच प्रदान करना है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *