VIKASNAGAR: बच्चों से कराई जा रही नशे की तस्करी, 12 साल के बच्चे के पास मिला स्मैक - Uttarakhand Highlights

VIKASNAGAR: बच्चों से कराई जा रही नशे की तस्करी, 12 साल के बच्चे के पास मिला स्मैक

Rain Water Harvesting

देहरादून : विकासनगर पछवादून क्षेत्र में सूखे नशे की तस्करी लगातार बदल रहा है. पहले महिलाएं नशा तस्करी कर रही थीं, अब बच्चों और किशोरों के माध्यम से स्मैक, चरस, गांजा आदि पदार्थों की तस्करी व बिक्री कराई जा रही है। हाल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों को एक बच्चे के पास से स्मैक मिली थी।

लोगों का कहना था कि इससे पूर्व भी क्षेत्र में बच्चों और किशोरों के नशीले पदार्थों की तस्करी करने के मामले सामने आए हैं। उनका कहना है कि कार्रवाई के नाम पर पुलिस नशीले पदार्थों को जूते तले रगड़कर मामला निपटा देती है।
एक 12 साल के बच्चे को स्मैक के साथ पकड़ा गया, हालांकि बच्चे को यह भी नहीं पता था कि वह क्या लेकर जा रहा है। उसने कहा कि उसकी खाला ने ये सामान मंगवाया था। बच्चा देहरादून का रहने वाला है और खाला के घर आया था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी बच्चों और किशोरों से तस्करी कराने के मामले सामने आए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *