DEHRADUN: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, उपनल कर्मचारियों के समान कार्य समान वेतन को मिल सकती है मंजूरी !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानि गुरुवार की शाम 4 बजे मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है. ये बैठक उपनल कर्मचारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दरअसल, उपनल कर्मचारी लंबे समय से समान कार्य-समान वेतन की मांग कर रहे हैं, जिसको देखते हुए उप मंत्रिमंडलीय समिति का गठन किया गया था.

RAIN WATER HARVESTING HD

समिति के प्रस्ताव पर शासन स्तर पर परीक्षण हो चुका है. ऐसे में आज होने वाले मंत्रिमंडल की बैठक में उपनल कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है. इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, नागरिक उड्डयन विभाग, पर्यटन समेत अन्य विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगा सकती है.

सचिवालय में आज होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक कई मायने में बेहद खास मानी जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट बैठक में कार्मिक नीतियों से संबंधित प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है, जिससे सरकारी कर्मचारियों के साथ ही जनता को भी फायदा मिल सकता है.

यही नहीं तमाम विभागों की कई नियमावलियों में संशोधन समेत नई नीतियों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है. पिछली मंत्रिमंडल की बैठक में कैबिनेट ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन का लाभ दिए जाने संबंधित मामले को उप मंत्रिमंडलीय समिति को रेफर कर दिया था. ऐसे में आज होने जा रही कैबिनेट बैठक के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन संबंधित मामले पर चर्चा हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *