HARIDWAR: हरकी पैड़ी पर शेख की लिबास में घूमना पड़ा महंगा…व्यूज के लालच में पहुंचे थाने

हरिद्वार शहर के हर की पैड़ी पर दो युवक शेख की लिबास में घूमते हुए नजर आए. धार्मिक स्थल पर अजीब सी वेशभूषा में दो युवकों को देखकर स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें रोक लिया और फिर उनसे सवाल-जवाब करने लगे. जब पुरोहितों ने उनसे नाम पूछा तो एक ने अपना नाम हबीबुल्ला और दूसरे ने अपना नाम हबीबी बताया. हालांकि सख्ती से जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने की बात कही. इसके बाद तीर्थ पुरोहितों की संस्था गंगा सभा ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी.

RAIN WATER HARVESTING HD

वहीं अब खुद को ‘शेख’ बताने वाले दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आरोपियों की पहचान नवीन और प्रिंस के तौर पर हुई है. पूछताछ में पुलिस को बताया कि यूट्यूब पर व्यूज पाने के लिए यह सब किया गया.जांच में पता चला कि दोनों युवक रावली महदूद, सिडकुल क्षेत्र में रह रहे हैं. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए उन्हें कोतवाली नगर लाया गया. पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम नवीन कुमार और प्रिंस बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *