KHATIMA: सीएम धामी की खटीमा वासियों को सौगात, नवनिर्मित बस अड्डे का लोकार्पण - Uttarakhand Highlights

KHATIMA: सीएम धामी की खटीमा वासियों को सौगात, नवनिर्मित बस अड्डे का लोकार्पण

Rain Water Harvesting

बुधावर को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर में नवनिर्मित खटीमा बस अड्डे का लोकार्पण किया. बता दें कि खटीमा बस अड्डा 11 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है.इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि मेरा संकल्प था कि खटीमा में एक अच्छा बस अड्डा होना चाहिए. सीएम ने कहा कि इस बस स्टैड की स्थापना के लिए मैने हर संभव कार्य किया.इस मौके पर सीएम ने कहा कि खटीमा बस स्टैंड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की घोषणा की गई थी…और आज मुझे खुशी है कि बस स्टैंड में महाराणा प्रताप द्वार का भी शिलान्यास किया गया है.

सीएम धामी ने कहा कि नवनिर्मित खटीमा बस अड्डा न सिर्फ परिवहन व्यवस्था को सुगम और बेहतर बनाएगा बल्कि पर्यटन, रोजगार के नए अवससरों के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति देगा. उन्होने कहा कि आज उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खटीमा के विकास और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतार रही है. खटीमा में ITI , पॉलिटेनिक, 100 बेड़ का नया अस्पताल जैसे सुविधाएं दी गई हैं. इसके साथ ही खटीमा और टनकपुर के बीच भव्य शहीद स्मारक बनाने की भी घोषणा की गई है, जिसपर कार्य किया जा रहा है.

https://uttarakhandhighlights.com/2026/01/13/cm-in-khatima/

इस मौके पर सीएम ने सभी को मकर संक्रांति, उत्तरायणी एवं घुघुती त्योहार की शुभकामनाएं भी दी.सीएम ने कहा कि सूर्यदेव के उत्तरायण होने का यह पावन पर्व हमारी लोक आस्था, प्रकृति से जुड़ाव और जीवन में नवचेतना का प्रतीक है.

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *