खटीमा पहुंचे सीएम धामी ने कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा आयोजित ‘उत्तरायणी कौतिक मेला’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया.इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तरायणी का आधायात्मिक और वैज्ञानिक महत्व है. सीएम ने कहा कि उत्तरायणी का पर्व केवल त्योहार नहीं है, बल्कि हमारी संसकृति, हमारी आस्था और हमारे जीवन दर्शन का एक उत्सव है.सीएम ने कहा आज हमारी संस्कृति को विश्वभर में पहचान मिल रही है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि आज भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विकास का शिखर छू रहा है बल्कि सनातान संस्कृति के गौरव को पुन पूरे विश्व में स्थापित कर रहा है. इससे प्रेरणा लेकर राज्य सरकार भी देवभूमि उत्तराखंड को विकास मॉ़डल बनाने के लिए निंरतर काम कर रही है. सीएम ने आगे कहा कि आज खटीमाा क्षेत्र में केंद्रीय विद्धायल भी तैयार हो गया है.
मुख्यमंत्री ने जनपद में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का मूल मंत्र “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आस्था, संस्कृति, संवाद और विकास के समन्वित प्रयास से जनपद चम्पावत आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड का एक आदर्श, सशक्त और आत्मनिर्भर जनपद बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से संस्कृति संरक्षण, विकास और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया