Uttarakhand News : प्रदेश कार्यशाला से आज भाजपा करेगी वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान का आगाज, समन्वय टोलियां गठित

भाजपा राष्ट्रव्यापी वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान की आज शनिवार से प्रदेश में शुरुआत करनी जा रही है। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में इस योजना की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि शनिवार को होने वाली एक दिवसीय कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व अन्य पदाधिकारी भी आएंगे।

RAIN WATER HARVESTING HD

जनजागरण अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश स्तर पर कुन्दन परिहार के नेतृत्व में किसान मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, दायित्वधारी भुवन विक्रम डबराल, देशराज कर्णवाल और प्रदेश सह संयोजक उमेश त्रिपाठी को दी गई है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में सम्मेलनों, घर-घर संपर्क, किसान पदयात्रा, टैक्टर एवं बैलगाड़ी रैली आदि कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *