Dehradun News : लंबे समय बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा पहुंचीं दून, बैठक में संगठनात्मक रणनीति पर करेंगी चर्चा - Uttarakhand Highlights

Dehradun News : लंबे समय बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा पहुंचीं दून, बैठक में संगठनात्मक रणनीति पर करेंगी चर्चा

Rain Water Harvesting

लंबे समय बाद उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा राज्य के राजनीतिक मिजाज व संगठनात्मक गतिविधियों की टोह लेने बृहस्पतिवार को दून पहुंचीं। कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ आगामी संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी गठन के बारे में पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग के लिए चल रहे आंदोलन व मनरेगा योजना को समाप्त करने समेत अन्य मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा।

कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत समेत पार्टी के विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *