Haridwar News : बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की शौर्य यात्रा पर पथराव का आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - Uttarakhand Highlights

Haridwar News : बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की शौर्य यात्रा पर पथराव का आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Rain Water Harvesting

हरिद्वार में रविवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की ओर से निकाले गए शौर्य दिवस जुलूस पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर चौक पर प्रदर्शन किया। सड़क पर भीड़ जमा होने के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत किया। हालांकि संगठन की तरफ से कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोप यदि लगा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दुर्गा चौक पर अज्ञात लोगों ने उन पर पथराव किया और पेट्रोल बम जैसा पदार्थ फेंका। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार की शाम आर्यनगर चौक पर बजरंग दल की यात्रा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

आरोप लगाया कि उन पर पथराव किया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाकर माहौल को नियंत्रित किया। शाम तक कार्रवाई के आश्वासन पर सभी शांत हुए।

वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक अमित मुल्तानिया ने तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर पथराव और ज्वलनशील पदार्थ से हमला करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *