Uttarakhand News : चंपावत में भीषण सड़क हादसा, बरात लौटते समय जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच बरातियों की मौत; 5 घायल - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News : चंपावत में भीषण सड़क हादसा, बरात लौटते समय जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच बरातियों की मौत; 5 घायल

Rain Water Harvesting

उत्तराखंड के गंगोलीहाट में सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत पांच बरातियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा चंपावत क्षेत्र के शेरा घाट के पास शुक्रवार को बरात के लौटने के दौरान हुआ। बरात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी। लौटते समय शेरा घाट के पास बराती जीप एक दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना देर रात 2:30 बजे के आसपास की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों को मौके से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों में से चार को नजदीकी लोहाघाट अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *