Haridwar News : सनी और बॉबी ने पिता धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में की विसर्जित, पूजा के बाद परिवार मुंबई रवाना - Uttarakhand Highlights

Haridwar News : सनी और बॉबी ने पिता धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में की विसर्जित, पूजा के बाद परिवार मुंबई रवाना

Rain Water Harvesting

दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां बुधवार सुबह हरिद्वार में गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित कर दी गईं। अंतिम संस्कार के बाद अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने परिवारजनों के साथ परंपरागत पूजा-अर्चना कर गंगा में अस्थियां प्रवाहित कीं।

अस्थि विसर्जन का पूरा कार्यक्रम पूरी गोपनीयता के साथ किया गया। परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और मौके पर मौजूद सीमित लोगों को भी किसी तरह की जानकारी साझा न करने के निर्देश दिए गए थे। सूत्रों के अनुसार, श्रवणनाथ नगर स्थित एक निजी होटल के पीछे घाट पर सुबह करीब सात बजे धार्मिक कर्मकांड पूरे किए गए।

पूजा सम्पन्न होने के बाद देओल परिवार बिना किसी औपचारिकता के शांतिपूर्वक हरिद्वार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। घाट से होटल और फिर एयरपोर्ट तक की पूरी मूवमेंट भी सुरक्षा और गोपनीयता के बीच सम्पन्न की गई।
24 नवंबर को हुआ था निधन
हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म जगत से लेकर प्रशंसकों तक में शोक की लहर है। सनी और बॉबी देओल लगातार पिता की अंतिम रस्मों में जुटे हुए हैं, और हरिद्वार में बुधवार को संपन्न यह कर्मकांड भी परिवार के लिए बेहद भावुक क्षण रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *