Sparsh Himalaya Festival : तीसरे दिन समापन सत्र में पहुंचे सीएम धामी, योग और नाड़ी विज्ञान पर हुआ मंथन - Uttarakhand Highlights

Sparsh Himalaya Festival : तीसरे दिन समापन सत्र में पहुंचे सीएम धामी, योग और नाड़ी विज्ञान पर हुआ मंथन

Rain Water Harvesting

थानों के लेखक गांव में स्पर्श हिमालय महोत्सव के तीसरे दिन योग, आध्यात्म, नाड़ी विज्ञान और पर्यटन पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें योग और नाड़ी रोग विशेषज्ञों ने योग और नाड़ी विज्ञान पर जानकारियां साझा की गई। आज तीसरे दिन सीएम धामी भी समापन सत्र में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले आयोजित सत्र में नाड़ी रोग विशेषज्ञ लक्ष्मी नारायण जोशी ने कहा कि शरीर में मस्तिष्क से ही सभी रोग पैदा होते हैं। जिनके लक्षण शरीर द्वारा प्रकट किए जाते हैं। मस्तिष्क में ही सभी रोगों का निधन भी है।

आहार विहार और अनिद्रा के कारण रोगों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए लगभग सभी लोग किसी न किसी रोग से पीड़ित हैं। लोग संयमित दिवस जीवनचार्य अपना कर रोगों को जड़ से खत्म कर सकते हैं। अवचेतन मन को स्वच्छ किए जाने की जरूरत है। कई दूसरे वक्ताओं ने भी विचार रखे। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *