नेपाल में हो रहे हिंसक आंदोलन से हर कोई सहम गया है। दून में रह रहे नेपाल मूल के लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। कोई अपने परिवार के लिए परेशान है तो कोई देश के हालात से दंग है। नेपाल मूल के लोग हर समय मोबाइल पर अपने देश के बारे में पता कर रहे हैं। अपनों से बात करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन कभी उनका संपर्क हो रहा है तो कभी नहीं। बुधवार को नेपाल मूल के लोगों ने अपने देश की हालात और अपनों की चिंता पर हमसे बातचीत की।