नालूपानी के पास लगातार भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे पर बुधवार को भी देर शाम आवाजाही शुरू हो पाई। दूसरी ओर चिन्यालीसौड़ से जिला अस्पताल रेफर गर्भवती महिला को यातायात पुलिस ने भूस्खलन क्षेत्र स्ट्रेचर पर आरपार करवाया। उसके बाद उसे देवीधार तक अपने वाहन और वहां से जिला अस्पताल एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया।