Uttarkashi : उफान पर नाला, घरों-दुकानों में घुसा पानी; लोगों ने खाली किए घर - Uttarakhand Highlights

Uttarkashi : उफान पर नाला, घरों-दुकानों में घुसा पानी; लोगों ने खाली किए घर

Rain Water Harvesting

उत्तरकाशी जनपद के नौगांव बाजार के स्योरी फल पट्टी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। एक आवासीय भवन गदेरे के मलबे में दब गया। आधा दर्जन से भी अधिक भवनों में पानी भर गया है। देवलसारी गदेरे में एक मिक्चर मशीन और कुछ दुपहिया वाहनों के बहने की भी सूचना है। एक कार भी मलबे में दब गई है। खतरे को देखते हुए कई लोगों ने अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

इससे पहले खबर आ रही थी कि नौगांव के बीच बहने वाला नाला अतिवृष्टि के कारण उफान पर आया है। जिसके कारण कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया। वहीं सड़क पर खड़े कई दोपहिया वाहन बह गए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *