बरिश के चलते तहसील जिलासू के सेमी ग्वाड में पैदल रास्ते धंसने से क्षतिग्रस्त हो गए है। वहीं कई मकानों पर दरारें पड़ गईं है। साथ ही पौराणिक जल स्रोत भी भूधंसाव की चपेट में आ गए हैं। बुधवार रात और बृहस्पतिवार तड़के हुई भारी बारिश से पिंडर घाटी में एक बार फिर जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।