देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 49 साल के हो गए हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश भर के तमाम नेता सोशल मीडिया के माध्यम से उनको बधाई दे रहे हैं. वहीं, सीएम धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश भर में युवा संकल्प दिवस मना रही है. जिसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.
पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी बधाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए सोशल साइड एक्स पर लिखा कि “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं. ईश्वर करें कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जियें.”
गृहमंत्री अमित शाह ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं: गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है. बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी बधाई: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन्मदिन की बधाई दी है.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं.
सीएम योगी ने उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना: वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि “पावन देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो.आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति करें, बाबा केदारनाथ से यही प्रार्थना है.”