Doctor Suicide Case News : दून में पीजी छात्रा के आत्महत्या मामले में एचओडी के बयान दर्ज, साथी डॉक्टरों से पूछताछ

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (एसजीआरआर) में पीजी छात्रा डॉ. तन्वी की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को आरोपों के घेरे में आई नेत्र रोग विभाग की एचओडी डॉ. प्रियंका गुप्ता के बयान पटेल नगर थाना में दर्ज किए गए। इसके अलावा पुलिस ने साथी डॉक्टरों से भी पूछताछ की। इसके लिए पुलिस टीम (एसजीआरआर भी गई।

मंगलवार देर रात एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग विभाग में एमएस की पढ़ाई कर रहीं डॉक्टर तन्वी ने आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद मृतका डॉ. तन्वी के पिता ने नेत्र रोग विभाग की एचओडी डॉ. प्रियंका गुप्ता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

इस मामले में पुलिस ने बुधवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने एचओडी डॉ. प्रियंका गुप्ता के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर साथी छात्रों से भी पूछताछ की। इसमें डॉ. तन्वी के हालिया व्यवहार और उसकी मनोस्थिति के बारे में जानकारी ली गई। इसके अलावा कुछ डॉक्टरों को थाने भी बुलाया गया। डॉ. तन्वी के जो करीबी बैचमेट थे उनसे भी जानकारी ली गई।

हृदय फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

डॉ. तन्वी के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका हृदय अग्रिम फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ में इंजेक्शन के बायल भी भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और अधिक स्पष्ट हो जाएगी।

वर्जनकॉलेज की साथी डॉक्टरों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में गिरफ्तारी भी की जाएगी। -अंकित कंडारी, सीओ सदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *