‘बिग बॉस 17’ में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। यह तक कहा था कि कुछ लोग उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं और इस हद तक उन्हें टॉर्चर किया है कि जीने लायक नहीं छोड़ा। अब अनुराग डोभाल ने दो घंटे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माता-पिता पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा है कि उनसे उनका रुपया-पैसा, रिश्ते सब छीन लिए गए। यहां तक कि पत्नी रितिका भी छोड़कर जा चुकी है। अनुराग डोभाल ने कहा है कि जिन-जिन लोगों ने उन्हें टॉर्चर किया है, वह उन सभी को एक्सपोज करेंगे। इस वीडियो में अनुराग ने उन तीन लोगों के नाम भी बताए हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा टॉर्चर किया।
अनुराग डोभाल के इस वीडियो ने फैंस को डरा दिया है। इसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इसमें अनुराग ने बताया है कि जिंदगी में क्या कुछ सहा। यह भी बताया कि वह सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं। अनुराग ने कहा कि यह उनका आखिरी वीडियो है और अब वह यूट्यूब भी छोड़ रहे हैं। वीडियो में अनुराग डोभाल रोते हुए और एकदम टूटे नजर आ रहे हैं। उनकी हालत देख हर कोई सन्न है। अनुराग ने यह भी कहा कि वीडियो के साथ वह ड्राइव में सबूत भी अपलोड करेंगे ताकि उनके मरने के बाद कोई यह न सोचे कि वह झूठ बोलकर गए।
अनुराग ने कहा कि शायद यह उनका आखिरी वीडियो है। इसके बाद वह फिर कभी वीडियो नहीं बना पाएंगे। उनके फैंस उनकी इस हालत के बाद से काफी परेशान हैं। कहीं वह कोई गलत कदम न उठा लें। अनुराग ने अपने संघर्षों का जिक्र किया। 14 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। ये उनके लिए बेहद कठिन समय था। इस लड़ाई को लड़ने के साथ ही उनके मन में हमेशा से अपने माता-पिता के लिए कुछ करने इच्छा थी। उन्होंने अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। सबके लिए सब कुछ किया।, लेकिन आज उनके परिवार ने ही उनके साथ धोखा किया।