LOHAGHAT: निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का सीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, छोटी बच्ची से भी बातचीत करते हुए दिखे सीएम

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनियां में लगभग 256 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह महिला स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश की बेटियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं प्रदान करेगा। यहां विकसित की जा रही सभी खेल व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी, इससे प्रदेश की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगी। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाए।

वहीं निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान एक छोटी बच्ची से सीएम बातचीत करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा कि बच्ची की मुस्कान और उत्साह ने मन को भावविभोर कर दिया। प्रदेश की बेटियों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *