Champawat: सीएम धामी ने किया मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ, बोले-उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

पूर्णागिरि में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने मां पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन विधिवत पूजार्चना कर किया। साथ ही जनपद चम्पावत के विकास हेतु समर्पित ₹74.54 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि जब भी मैं मां की इस पावन भूमि पर उपस्थित होता है तो मुझे अद्भुत शांति का एहसास होता है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को विश्व की अध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। यह आयुष, योग, ऋषि मुनियों की भूमि है। यह मेला धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। यह मेला क्षेत्र की समृद्ध और संस्कृति की परंपरा को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री लगातार विकास की धारा राज्य में बह रही है। उत्तराखंड धार्मिक आस्था और पर्यटन का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। वहीं सीएम धामी ने कहा कि ये केवल एक मेला नहीं बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का विराट उत्सव है। प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और तीर्थ स्थलों के संरक्षण हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
सीएम धामी ने कहा कि माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोपरि है। सुगम मार्ग, बेहतर व्यवस्थाएं, स्वच्छ वातावरण और सुदृढ़ आधारभूत ढांचा, यह हमारी प्राथमिकताएं हैं। आस्था के प्रति सम्मान और विकास के प्रति संकल्प, यही हमारी नीति और कार्यसंस्कृति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *