PM Modi: इजरायल संसद में बोले पीएम मोदी, हमास के हमले की साफ़ शब्दों में की निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के इजरायल दौरे पर हैं. जहां गुरूवार को पीएम मोदी ने इजरायल की संसद को भी संबोधित किया. इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी इससे पहले 2017 में भी इजरायल गए थे. इस तरह उनका इजरायल का यह दूसरा दौरा है.पीएम मोदी ने इसराइल पर 7 अक्तूबर 2023 को हुए हमास के हमले की साफ़ शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि “भारत इस बर्बर आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के प्रति शोक व्यक्त करता है और इससे पीड़ित लोगों के दुख को साझा करता है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और इसराइल में कई समानताएं हैं और दोनों देश कई मामलों में सहयोग कर रहे हैं.प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहल, ग़ज़ा पीस इनीशिएटिव्स का समर्थन किया है.उन्होंने कहा कि “हमारा मानना है कि इससे क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी और इससे फ़लस्तीन के मसले का भी समाधान होगा.”

पीएम मोदी ने यरुशलम में कहा, ‘भारत और इजरायल का अब विशेष रणनीतिक रिश्ता है. हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है. यह एक ऐतिहासिक निर्णय है.’ पीएम मोदी ने कहा कि हम जल्द ही फ्री ट्रेड समझौते को अंतिम रूप देंगे. हमने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों की स्थापना करने का निर्णय लिया है. इजरायल में यूपीआई इस्तेमाल को लेकर भी समझौता हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *