Roorkee: बच्चों का खेल बन गया खूनी अखाड़ा, 12 साल के बच्चे के सिर में डंडा मारकर हत्या

रुड़की: रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते ये विवाद जानलेवा बन गया. इसी विवाद में एक किशोर ने 12 साल के भानु के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया. डंडा लगते ही भानु मैदान में ही बदहवास होकर गिर गया. परिजनों ने भानु को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया.

खेलते समय हुए झगड़े में एक नाबालिग ने दूसरे बच्चे के सिर में डंडा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वारदात के बाद से दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है.

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंदापुर में सोमवार दोपहर क्षेत्र के बच्चे आपस में आंबेडकर पार्क में खेल रहे थे. वहां बच्चों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस बीच भानू (12) पुत्र बालेंद्र के सिर पर डंडे से वार किया गया. इसके बाद पार्क में मौजूद बच्चे वहां से भाग गए और भानू घर पहुंचा. वहां भानू ने परिवार को सिर पर डंडा लगने की बात कही और बेहोश हो गया। परिवार के लोग भानू को बीएसएम तिराहा स्थिति निजी अस्पताल ले गए.जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *