9 मार्च से गैरसैंण के भराड़ीसैण में होने वाले बजट सत्र को लेकर प्रसाशन अपनी तैयारियों में जुट गया है. भराड़ीसैण पहुंचकर जिलाधिकारी गौरव कुमार व पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण विधानसभा परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया. जिसके बाद विधानसभा परिसर में सम्बधित विभागों से बजट सत्र की व्यवस्थाओं की गहनता से जानकारी. साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई.
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भराड़ीसैण विधानसभा सत्र के दौरान बैरिकेडिंग,वाहन पार्किंग,शौचालय,साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा,पेयजल सुविधिा,वाहनपार्किंग,स्ट्रीटलाईट,हैलीपैड,एटीएम,वाहन,विद्युत,भोजन,आवासीय,सीसीटीवी कैमरे,पुलिस आवासीय भवनों,की व्यवस्थाओं को समय रहते हुए दुरुस्त करने के निर्देश दिये. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नेटवर्क/वायरलेस कनेक्टिविटी ठीक करने को कहा गया है.
जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर एनएच के अधीक्षण अभियंता ओमकार, को तीन के भीतर खम्मप्यांणा और जखेड गदेरे में पानी की निकासी एवं सड़क को गड्ढा मुक्त के स्पष्ट निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने कहा सभी अधिकारी कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपा गया है वे उनका निर्वहन भली-भांति करें. साथ ही जिन अधिकारियों अन्य मैनपॉवर से संबंधित सामग्री की आवश्यकता है वे अपर जिलाधिकारी एवं विधानसभा सत्र के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें.