haridwar: कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर सीएम की उच्चस्तरीय बैठक, निर्माण और मेंटेनेंस कार्य निर्धारित समयसीमा पर पूरा करने के दिए निर्देश

आगामी कुंभ मेले को लेकर सरकार और प्रशासन अभी से मुस्तैद नजर आज रहा है। हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक की। जिसमें अधिकारियों को गंगा घाट क्षेत्र सहित मेले से जुड़े सभी निर्माण एवं मेंटेनेंस कार्य निर्धारित समयसीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए स्नान, आवागमन, ठहराव, ट्रैफिक एवं पार्किंग प्रबंधन, वैकल्पिक मार्गों की पहचान तथा अतिक्रमण हटाने के व्यापक अभियान की ठोस और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। कुंभ क्षेत्र में अखाड़ों को भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की मेलाधिकारी द्वारा स्वयं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

साथ ही सीएम ने अधिकारियों को सभी पुलों का सेफ्टी एवं संरचनात्मक ऑडिट कराने, आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण करने तथा घाटों के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा रेलिंग, फिसलन-रोधी व्यवस्थाओं और गंगा तट क्षेत्र के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *